ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

दिल्ली में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

DELHI : देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही ह

दिल्ली में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के वक्त मौके पर 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में घायल हुए 14 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दिल्ली के अलीपुर इलाके की है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। पुलिस ने पांच लोगों के मौत की पुष्टि की है। 14 घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि सात लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।


फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे में अभी और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अलीपुर के बकोली गांव में दीवार गिरने की इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

टैग्स