ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

दिल्ली में औरंगजेब लेन का नाम बदला गया, अब इस नाम से जानी जाएगी ये सड़क

DESK: देश में बीते कई दिनों से औरंगजेब को लेकर चली रही सियासत के बीच दिल्ली के एक रोड से मुगल शासक का नाम हटा दिया गया है. जहां मध्य दिल्ली में औरंगजेब लेन के नाम को बदल दिया गया ह

दिल्ली में औरंगजेब लेन का नाम बदला गया, अब इस नाम से जानी जाएगी ये सड़क
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DESK: देश में बीते कई दिनों से औरंगजेब को लेकर चली रही सियासत के बीच दिल्ली के एक रोड से मुगल शासक का नाम हटा दिया गया है. जहां मध्य दिल्ली में औरंगजेब लेन के नाम को बदल दिया गया है. बता दें नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने घोषणा की है कि औरंगजेब लेन का नाम अब डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन होगा.


जहां मध्य दिल्ली में औरंगजेब लेन अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वीराज रोड से जोड़ती है. इसके नाम को बदलने को लेकर NDMC के सदस्यों की बैठक में औरंगजेब लेन का नाम बदलने को मंजूरी दे दी गई. NDMC ने अगस्त 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था.


इसको लेकर NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि नई दिल्ली नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 231 की उप-धारा (1) के खंड (ए) के संदर्भ में NDMC क्षेत्र के अंतर्गत औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन करने पर विचार करने के लिए परिषद के समक्ष एक एजेंडा आइटम रखा गया. उन्होंने कहा परिषद ने औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन करने को मंजूरी दे दी है.

टैग्स