ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

दिल्ली MCD चुनाव की तारीखों का एलान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

DELHI: दिल्ली में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयुक्त ने शुक्रवार को निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा की। दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी ज

दिल्ली MCD चुनाव की तारीखों का एलान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयुक्त ने शुक्रवार को निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा की। दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी जबकि 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। चार दिसंबर को दिल्ली नगर निकाय की कुल 250 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। निकाय चुनाव के लिए दिल्ली में आज से ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है। 


चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक निकाय चुनाव के लिए 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएगा। प्रत्याशी 14 नवंबर तक अपना नॉमिनेशन कर सकेंगे। 16 नवंबर तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। प्रत्याशी 19 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव में EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। सबसे पहले मॉक पोल होगा। निकाय चुनाव में नोटा का इस्तेमाल भी होगा MCD चुनाव में एक लाख से अधिक पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों की तैनाती होगी।


बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में एकीकृत होने के बाद 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। ताजा परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है। चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही 250 वार्डों की लिस्ट जारी कर दी थी। इसके तहत दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। वहीं 50 प्रतिसत सीटों पर महिला उम्मीदवारों की दावेदारी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें