ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मिले नीतीश, विपक्ष को गोलबंद करने की कोशिश

DELHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात हुई। अरविंद केजरीवाल से नई दिल्ली के सिविल लाइन स्थित आवास पर जाकर

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मिले नीतीश, विपक्ष को गोलबंद करने की कोशिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात हुई। अरविंद केजरीवाल से नई दिल्ली के सिविल लाइन स्थित आवास पर जाकर नीतीश कुमार मिले। विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है। इसी उद्धेश्य को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के नेताओं से लगातार मिल रहे हैं। 


दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल को बुके भेट की और साथ में लंच भी किये। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में सीपीआई(एम) के कार्यालय गये जहां उन्होंने सीताराम येचुरी से मुलाकात की। 


येचुरी से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने यह कहा कि हम साथ हैं। येचुरी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केजरीवाल से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं की मुलाकात हुई और काफी देर तक दोनों के बीच बातचीत भी हुई। बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने साथ लंच भी किया। केजरीवाल से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ओमप्रकाश चौटाला से भी मिलें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे के दौरान 7 सितंबर को राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। इसके अलावे कई और विपक्षी दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।  


दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मिले नीतीश, विपक्ष को गोलबंद करने की कोशिश

टैग्स