ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

दिल्ली हिंसा के पीछे ISIS की बड़ी साजिश, कश्मीरी दंपत्ति की गिरफ्तारी से खुलेगा राज

DELHI : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर दिल्ली में जो हिंसा हुई उसके पीछे क्या बड़ी साजिश थी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक कश्मीरी दंपत्ति को दिल्ली हिंसा के मामले में

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर दिल्ली में जो हिंसा हुई उसके पीछे क्या बड़ी साजिश थी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक कश्मीरी दंपत्ति को दिल्ली हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली हिंसा के पीछे आतंकी संगठन ISIS में अहम भूमिका निभाई। 


दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने ओखला विहार से जहाँजेब सामी और हिना बशीर को गिरफ्तार किया है। यह दोनों पति पत्नी है और कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद की आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली हिंसा के पीछे ISIS जैसे कट्टर इस्लामिक संगठन ने बड़ी साजिश रची। ओखला विहार से गिरफ्तार किए गए कश्मीरी दंपत्ति ISIS से ताल्लुक रखते हैं। इनके पास से कट्टरवादी इस्लामिक लिटरेचर भी बरामद किया गया है जिसमें भारत में रहने वाले कई समुदायों के बीच हिंसा भड़काने जैसी बातें लिखी गई हैं। 


ISIS के लिए काम करने वाले यह कश्मीरी दंपत्ति खोरन्स प्रोविंस से हैं। यह दोनों काफी पढ़े लिखे हैं और अगस्त 2019 से ही दिल्ली में इन्होंने अपना ठिकाना बना रखा था। बताया जा रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून के मसले पर उन्होंने लोगों को भड़काने का काम किया। कश्मीरी दंपत्ति के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं जिनकी डाटा मैपिंग की जा रही है। जहांजेब सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और हिना ने भी बीसीए कर रखा है। दोनों ने एमबीए की भी शिक्षा ली है और अच्छी कंपनियों में जॉब कर चुके हैं। भारत आने से पहले यह दोनों दुबई और अन्य देशों में भी रह चुके हैं।