ब्रेकिंग
ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब हफ्ते में दो दिन सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम, प्राइवेट सेक्टर को भी एडवाइजरी जारी

Delhi Government: दिल्ली सरकार ने हफ्ते में दो दिन सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम लागू करने का ऐलान किया है। निजी कंपनियों को भी वर्क फ्रॉम होम अपनाने की एडवाइजरी जारी की गई है।

Delhi Government
दिल्ली सरकार का बड़ा कदम
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Delhi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को घोषणा की कि दिल्ली में अब सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने निजी कंपनियों को भी जहां संभव हो, वहां कर्मचारियों के लिए दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने की एडवाइजरी जारी की है।


सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आर्थिक स्थिरता बनाए रखने और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि लेबर विभाग निजी दफ्तरों में इस व्यवस्था की निगरानी करेगा। इसके अलावा सरकार ने कई अन्य कदमों का भी ऐलान किया है। 


सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों के काफिलों में कटौती की गई है तथा अधिकारियों को मिलने वाले पेट्रोल-डीजल कोटे में 20 फीसदी की कमी की जाएगी। जिन अधिकारियों को हर महीने 200 से 250 लीटर ईंधन मिलता था, उसमें यह कटौती लागू होगी।


 मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एक दिन नो व्हीकल डे मनाया जाएगा। साथ ही जिन अधिकारियों को वाहन भत्ता मिलता है, अगर वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें 10 फीसदी अतिरिक्त इंक्रीमेंट दिया जाएगा।


दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बस रूटों को बेहतर तरीके से निर्धारित करने की योजना बनाई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मेट्रो और बसों का उपयोग करें। सरकार की कोशिश होगी कि 50 फीसदी सरकारी बैठकें वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएं।


सीएम ने बताया कि अदालतों से भी अधिकतर सुनवाई वर्चुअल मोड में करने की अपील की गई है। उन्होंने लोगों से सोमवार को ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की। इसके साथ ही अगले तीन महीनों तक बड़े आयोजनों को सीमित रखने और पर्यटकों की सुविधा के लिए विशेष ट्रैवल प्लान तैयार करने की बात भी कही।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता