ब्रेकिंग
हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी

Delhi: मकान में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदने लगे लोग

New Delhi Fire: दिल्ली के नांगलोई में एक मकान में भीषण आग लग गई। जिसके बाद जान बचाने के लिए लोग बिल्डिंग से कूदने लगे।

New Delhi Fire
आग से जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदने लगे लोग
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

New Delhi Fire: दिल्ली के नांगलोई में जनता मार्केट इलाके के एक मकान में आग लग गई। आग से बचने के लिए लोग बिल्डिंग से कूदने लगे। 6 लोगों ने दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना ज्वाला पुरी क्षेत्र के अंतर्गत वाई-655, मोबाइल मार्केट की है।बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद दूसरी मंजिल पर फंसे छह लोग अपनी जान बचाने के लिए कूद गये। 


बिल्डिंग से कूदने के कारण उन्हें चोटें आई हैं। घायलों की पहचान प्रांजल (19), प्रीति (40), पंकज (40), पनव (18), वैभव (13) और श्वेता (20) के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर डायरेक्टर ने बताया कि कंट्रोल रूम को बीती रात 10 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी।


आग बिल्डिंग के फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर लगी थी, जिससे बचने के लिए छह लोगों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इसके चलते उन्हें चोटें आईं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। वहीं आग पर काबू पा लिया गया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता