ब्रेकिंग
मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियामुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफिया

दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

DESK :दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई.शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के सी-5 बोगी में अचानक धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग ने भीषण रुप धर लिया और बोगी क

दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
Anamika
2 मिनट

DESK :दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई.शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के सी-5 बोगी में अचानक धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग ने भीषण रुप धर लिया और बोगी की खिड़कियों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं.

राहत की बात यह है कि इस आगलगी में किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 12 बजे के करीब दिल्ली से देहरादून जा रही 02017 अप शताब्दी एक्सप्रेस के सी-5 बोगी में हरिद्वार के निकट कंसरो स्टेशन के पास आग लग गई. हालांकि दुर्घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है. 

इस घटना के बारे में उत्तराखंड के डीजीपी ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस की जिस बोगी में आग लगी, उससे यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है. किसी भी रेल यात्री के घायल होने की खबर नहीं है.

ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी अलर्ट हो गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन में लगी आग पर काबू पाया. जिस बोगी में आग लगी थी उसे ट्रेन से काटकर अलग कर दिया गया और अब ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया है. यात्री को दूसरी बोगियों में शिफ्ट कर दिया गया है.