ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट

विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली में एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होंगे जबकि इसके नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे। वही UP के मिल्कीपुर सीट पर 5 फरवरी को उपचुनाव 10 फरवरी को रिजल्ट

election commission
दिल्ली विस चुनाव की घोषणा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Delhi Election 2025: 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। नए सदन के गठन के लिए अब दिल्ली विधानसभा का चुनाव होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। वही उत्तर प्रदेश (UP) के मिल्कीपुर सीट पर 5 फरवरी को उपचुनाव होंगे और 10 फरवरी को नतीजे आएंगे। जबकि मौसम की वजह से बड़गाम और नगरोटा सीट पर उपचुनाव फिलहाल टल गया है। 


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में सिंगल फेज में चुनाव होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 10 से 17 जनवरी तक नामांकन कर सकेंगे। 20 जनवरी नाम वापसी का समय दिया गया है। वही 5 फरवरी को वोटिंग होगा जिसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किये जाएंगे। डेढ़ करोड़ वोटरों के लिए 33 हजार बूथ बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि 2024 में 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे और लोकसभा चुनाव भी हुए थे। इस दौरान विश्व में मैक्सिमम वोटिंग का रिकॉर्ड भी बना। वायलंस फ्री इलेक्शन और महिलाओं की भागीदारी का रिकॉर्ड बना। अब हम एक अरब वोटर्स  वाला देश बनने वाले हैं। नए साल पहली बारी दिल्ली की है। 


दिल्ली की अपनी विरासत है यहां हर कल्चर और हर जगह के लोग मिलते है। दिल्लीवालों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। मुझे उम्मीद है कि इस बार दिल्ली दिल से वोट करेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि ईवीएम में ना तो वायरस डाला जा सकता है और ना ही छेड़छाड़ किया जा सकता है। ईवीएम में छेड़छाड़ या गड़बड़ी किये जाने का आरोप आधारहीन है। चुनाव के एक सप्ताह पहले ईवीएम तैयार किया जाता है। ईवीएम फुल प्रूफ डिवाइस है इसे हैक भी नहीं किया जा सकता। ईवीएम  को लेकर टेम्परिंग के आरोप भी बेबुनियाद है। बता दें कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर्स हैं। जिसमें 83 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं तो वही 71 लाख 73 हजार 952 महिला वोटर्स हैं। 0.8 लाख नए वोटर्स है। 830 वोटर जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा हैं। वही 1261 थर्ड जेंडर हैं। 


टैग्स