ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

लोगों को भविष्य बताने वाले दाती महाराज गिरफ्तार, लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा था

DELHI : लोगों का भविष्य बताने वाले दाती महाराज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दाती महाराज पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि उनकी कुछ वीड

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : लोगों का भविष्य बताने वाले दाती महाराज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दाती महाराज पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि उनकी कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई थी जिसमें दाती महाराज शनि देव मंदिर के अंदर पूजा अर्चना करते दिख रहे थे। 


दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में दाती महाराज को पहले गिरफ्तार किया और फिर बाद में उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। दाती महाराज शनि देव मंदिर में कुछ भक्तों के साथ पूजा अर्चना करने पहुंचे थे और इस दौरान कुछ लोग बिना मास्क लगाए मौजूद थे। पूजा अर्चना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दाती महाराज के खिलाफ केस दर्ज किया था लेकिन जिन धाराओं का इस्तेमाल किया गया जमानती थीं लिहाजा पुलिस ने उनको जमानत पर छोड़ दिया है। 


दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 188/34, डीडीएमए अधिनियम 54b और महामारी रोग अधिनियम की धारा 3 के तहत केस दर्ज किया गया था। यह सभी मामले मैदान गढ़ी पुलिस थाने में दर्ज कराए गए हैं। फिलहाल उन्हें जमानत मिल गई है लेकिन इस मामले में आगे कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

टैग्स