ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

शराब के बाद अब गांजा पी रहे नशेड़ी चूहे!, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

DESK: शराब पीने के बाद अब चूहे गांजा भी पीने लगे हैं। कुछ साल पहले बिहार पुलिस ने चूहों पर शराब पीने का संगीन आरोप लगाया था। इतना ही नहीं यह भी आरोप लगा था कि चूहों ने नदियों के तट

शराब के बाद अब गांजा पी रहे नशेड़ी चूहे!, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: शराब पीने के बाद अब चूहे गांजा भी पीने लगे हैं। कुछ साल पहले बिहार पुलिस ने चूहों पर शराब पीने का संगीन आरोप लगाया था। इतना ही नहीं यह भी आरोप लगा था कि चूहों ने नदियों के तटबंधों तक को कुतर डाले। सिर्फ बिहार में ही नहीं बिहार के बाहर भी चूहे अपने कारस्तानी के लिए बदनाम हैं। बिहार के चूहों से एक कदम आगे बढ़कर यूपी के चूहों ने ऐसा कारमाना कर दिया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।


चूहों के कारनामों का यह नया मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आया है। मथुरा पुलिस ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जिसको जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, मथुरा पुलिस ने शेरगढ़ थाना क्षेत्र और हाईवे के इलाके से 581 किलो गांजा पकड़ा था। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट पेश करते हुए कोर्ट को बताया कि मालखाने में रखे 581 किलो गांजे को चूहे खा गए है। पुलिस की रिपोर्ट को देख एडीजे सप्तम कोर्ट के जज भी दंग रह गए और दोनों थानों के अध्यक्षों को कोर्ट के समक्ष साक्ष्य पेश करने का आदेश दे दिया।


जानकारी के मुताबिक मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र से पकड़ी गई 386 किलो गांजा की खेप थाने के मालखाना में रखी गी थी। जबकि साल 2018 में हाईवे थाना पुलिस ने 195 किलो गांजा पकड़ा था। इस मामले में एडीजे 7 की कोर्ट ने ट्रायल के दौरान गांजे की पैकेट को अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश पुलिस को दिया था। कोर्ट के निर्देश के बाद दोनों थानों के थानेदारों ने कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें लिखा कि मालखाने में रखे गांजा को चूहे खा गए हैं।


दोनों थानाध्यक्षों की दलील जानकर कोर्ट के जज दंग रह गए और सबूत पेश करने का आदेश जारी कर दिया। इस मामले में पुलिस के बड़े अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं और मामला कोर्ट में होने की बात कह अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। बहरहाल अब इस पूरे मामले में पुलिस की फजीहत होनी तय मानी जा रही है।

टैग्स