ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

डिबेट शो के दौरान आपस में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, दोनों तरफ से जमकर चलीं कुर्सियां ; मारपीट का वीडियो वायरल

DESK : लोकसभा चुनाव में इन दिनों सभी न्यूज चैनल्स पर इलेक्शन को लेकर डिबेट शो चलाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के जबलपुर में इसी तरह के एक लाइव डिबेट में अजीबोगरीब स्थिति तब बन गई

डिबेट शो के दौरान आपस में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, दोनों तरफ से जमकर चलीं कुर्सियां ; मारपीट का वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव में इन दिनों सभी न्यूज चैनल्स पर इलेक्शन को लेकर डिबेट शो चलाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के जबलपुर में इसी तरह के एक लाइव डिबेट में अजीबोगरीब स्थिति तब बन गई जब शो के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


दरअसल, जबलपुर के भंवरलाल पार्क में एक टीवी डिबेट शो आयोजित की गई थी। शो के दौरान एक सवाल के जवाब को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेता के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद लाइव डिबेट शो रणक्षेत्र बन गया और दोनों तरफ से जमकर कुर्सियां चलीं। मारपीट की इस घटना में कई बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे पर कुर्सियां चला रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

टैग्स