ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

कोरोना वैक्सीन लगाने के दौरान जब नर्स ने छुआ तो पुलिसवाले को होने लगी गुदगुदी

DESK: कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचाने के लिए लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगायी जा रही है। देश में टीकाकरण का काम तेजी से जारी है। वैक्सीनेशन में लोग बढ़-चढ़ कर शामिल हो र

कोरोना वैक्सीन लगाने के दौरान जब नर्स ने छुआ तो पुलिसवाले को होने लगी गुदगुदी
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचाने के लिए लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगायी जा रही है। देश में टीकाकरण का काम तेजी से जारी है। वैक्सीनेशन में लोग बढ़-चढ़ कर शामिल हो रहे हैं और टीका लगवा रहे हैं। इसी बीच कोरोना वैक्सीन सेंटर से एक मजेदार वीडियो सामने आया है जो नागालैंड का बताया जा रहा है। ऑफिसर रूपिन शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस जवान का गुदगुदी वाला यह वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना का टीका लगाने के दौरान जब नर्स पुलिस वाले को छूती है तो गुदगुदी होने लगती है और पुलिस वाला जोर-जोर से हंसने लगता है। यह वाक्या एक बार नहीं बल्कि जब-जब नर्स द्वारा पुलिसकर्मी को टीका लगाने की कोशिश की जाती वह खिलखिलाकर हंसना शुरू कर देता। पुलिसवाले की हरकत को देख वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। एक व्यक्ति तो हंस रहे पुलिसवाले का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी वीडियो को आईपीएस रूपिन शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।