ब्रेकिंग
जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कोरोना से मरने वाले की ज्वेलरी और मोबाइल चोरी, हॉस्पिटल के दो कर्मी गिरफ्तार

DESK : कोरोना वायरस के खिलाफ दुनियाभर में जारी लड़ाई के बीच गुजरात से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अहमदाबाद स्थित सिविल हॉस्पिटल में कोरोना का इलाज कराने वाले जिन लोगों की मौत

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : कोरोना वायरस के खिलाफ दुनियाभर में जारी लड़ाई के बीच गुजरात से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अहमदाबाद स्थित सिविल हॉस्पिटल में कोरोना का इलाज कराने वाले जिन लोगों की मौत हुई उनमें से कुछ के ज्वेलरी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए। मृतकों के परिजनों ने जब सामान चोरी होने का आरोप लगाया तब आखिरकार सरकार की नींद टूटी है। 


गुजरात में कोरोना वायरस के कारण अब तक 800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और इसी बीच अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल से मृतकों के सामान चोरी होने की खबर ने गुजरात सरकार के चेहरे पर दाग लगा दिया। दरअसल अमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल में कोरोना वायरस से जिन मरीजों की मौत हुई उनमें से कुछ परिजनों ने दावा किया कि उनके रिश्तेदारों के गहने, मोबाइल और कपड़े अस्पताल परिसर से चोरी हो गए। पुलिस ने इस शिकायत के बाद जांच शुरू की तब हकीकत सामने आ गई। सिविल हॉस्पिटल के दो कर्मचारियों को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। 


बताया जा रहा है कि पुलिस ने चोरी के मामले में जिन दो अस्पताल कर्मियों को गिरफ्तार किया है वह दोनों संविदा पर काम करने वाले हैं। पुलिस को चोरी के इस मामले में इन दोनों अस्पताल कर्मियों के ऊपर शक था जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी की गई है।

टैग्स