ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

कोरोना से बचाएगा मोदी मास्क, गुजरात की संस्था ने 25 लाख मास्क मुफ्त बांटे

SURAT : कोरोना महामारी के हिसाब से भारत के लोगों ने अपना लाइफस्टाइल बदल लिया है। लोगों ने मास्क पहनना ना केवल सीख लिया है बल्कि अब मास्क में भी अलग-अलग तरह के ट्रेंड को लोग अपना रह

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

SURAT : कोरोना महामारी के हिसाब से भारत के लोगों ने अपना लाइफस्टाइल बदल लिया है। लोगों ने मास्क पहनना ना केवल सीख लिया है बल्कि अब मास्क में भी अलग-अलग तरह के ट्रेंड को लोग अपना रहे हैं। मास्क के बदलते स्वरूप के बीच अब मोदी मास्क भी लोगों के लिए उपलब्ध है। गुजरात की एक संस्था ने मोदी मास्क का निर्माण कराया है। इस मास्क पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी है। संस्था की तरफ से लगभग 25 लाख मास्क अब तक निशुल्क बांटे गए हैं। 


सूरज की एक संस्था मोटा मंदिर युवक मंडल में मोदी मास्क का निर्माण कराया है। अलग-अलग डिजाइन वाले मास्क इस संस्था की तरफ से बनवाए जा रहे हैं। कोरोना से लड़ने के लिए अब तक 22 लाख मास्क फ्री बांटे गए हैं और 3 लाख जल्द ही बांट दिए जाएंगे। ऐसा नहीं है कि गुजरात में बने यह मास्क केवल वहीं इस्तेमाल किए जा रहे हैं। मोदी मास्क यूपी के वाराणसी और अमेठी में भी लाखों लोगों के बीच बांटा गया है। 


मोदी मास्क का निर्माण कराने वाली संस्था मोटा मंदिर युवक मंडल ने मास्क बनाने के लिए मशीन खरीद ली है। यहां दिन रात मास्क बनाने का काम चल रहा है। संस्था के सदस्यों का कहना है कि मास्क महामारी के बीच जीवन का अंग बन चुका है और ऐसे में अलग-अलग तरीके के मास्क रहने से लोग आकर्षित होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मास्क इसलिए बनाया जा रहा है ताकि पीएम की जागरूकता संदेश से लोग प्रभावित हो सके।

टैग्स