ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

कोरोना पॉजिटिव पाए गये MBBS के 23 छात्र, मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप

MUMBAI: खबर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से आ रही है जहां KEM मेडिकल कॉलेज में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले 23 छात्र कोरोना से संक्रमित मिले है। इन छ

कोरोना पॉजिटिव पाए गये MBBS के 23 छात्र, मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUMBAI: खबर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से आ रही है जहां KEM मेडिकल कॉलेज में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले 23 छात्र कोरोना से संक्रमित मिले है। इन छात्रों की रिपोर्ट पॉजीटिव आते ही कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है। दो छात्रों को इलाज के लिए सेवन हिल्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वही अन्य छात्रों को क्वारंटीन किया गया है।


बताया जाता है कि सभी छात्रों को कोरोना वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। सभी छात्रों का कोविड टेस्ट केईएम हॉस्पिटल में कराया गया था। जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है। इसकी जानकारी मेयर किशोरी पेडनेकर ने दी है। मेयर ने बताया कि 23 छात्रों में से कुछ में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं। यह वायरस कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक या खेल आयोजन के कारण फैला है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में 23,529 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 28 हजार 718 लोग ठीक हुए और 311 लोगों की मौतें हुई। भारत में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 2,77,020 हैं जबकि कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,37,39,980 हैो गई है। अब तक कुल 3,30,14,898 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 4,48,062 लोगों को वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी।


देश में अब तक 88,34,70,578 लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। मुंबई में कोरोना वायरस के 527 नए मामले सामने आए। 405 रिकवरी और 6 मौतें हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 4,724 है। यहं कोरोना के कुल मामले 7,42,538 और कुल रिकवरी 7,19,218 हैं। वहीं, 16,103 लोगों की मौत हो चुकी है।






टैग्स