ब्रेकिंग
त्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजीत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

अस्पताल ने जिस कोरोना संक्रमित को बताया मृत वे श्राद्ध से एक दिन पहले घर वापस लौटे

DESK : देश भर में जारी कोरोना के कहर के बीच एक हैरान करने वाला मामला पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सामने आया है, जहां 75 साल के वृद्ध को कोरोना संक्रमित पाए जान के बाद परिजनों ने अस्प

अस्पताल ने जिस कोरोना संक्रमित को बताया मृत  वे श्राद्ध से एक दिन पहले घर वापस लौटे
Anamika
2 मिनट

DESK : देश भर में जारी कोरोना के कहर के बीच एक हैरान करने वाला मामला पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सामने आया है, जहां 75 साल के वृद्ध को कोरोना संक्रमित पाए जान के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां से जानकारी मिली की वृद्ध की मौत हो गई. अस्पताल वालों ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्लास्टिक बैग में शव को रखकर दिया था और परिजनों को चैहरा देखने की भी इजाजत नहीं दी गई थी. 

परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया था और घर में श्राद्ध की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसके एक दिन पहे बुजुर्ग अपने घर पहुंच गए. मामला कोलकाता के उत्तर 24 परगना के  बिराटी से सामने आया है. जहां बिराटी के रहने वाले शिवदास बंद्धोपाध्याय 11 नवंबर को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे. दो दिन बाद अस्पताल से परिजनों को जानकारी मिली की शिवदास बंद्धोपाध्याय का निधन हो गया. जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया और श्राद्ध की तैयारी हो रही थी तभी जिंदा होने की खबर मिली. 

बंद्धोपाध्याय के बेटे ने बताया, ''हमने शव का अंतिम संस्कार किया और आज श्राद्ध करने के लिए तैयार थे. हालाँकि, हमें कल एक फोन आया. किसी ने हमें बताया कि मेरे पिता ठीक हो गए हैं और हमें उन्हें अस्पताल से घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था करनी चाहिए. "हम हैरान हैं, हालांकि, हम उन्हें घर ले आए. अभी भी हमें यह नहीं पता कि हमने किसका अंतिम संस्कार किया है."