ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

कोरोना संकट पर आज से PM मोदी की मैराथन बैठक, अनलॉक की चुनौतियों पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

DELHI : देश में कोरोना संकट के बीच अनलॉक की चुनौतियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से मैराथन बैठक शुरू करने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

DELHI : देश में कोरोना संकट के बीच अनलॉक की चुनौतियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से मैराथन बैठक शुरू करने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ बातचीत करेंगे। कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी आज छठी बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद करने वाले हैं। इसके पहले उन्होंने 11 मई को अंतिम बार राज्यों के साथ कोरोना संकट पर बातचीत की थी। हालांकि लॉकडाउन 4 खत्म होने के पहले पीएम मोदी की बजाय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर बातचीत की थी। 


राज्यों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की है बातचीत दो चरणों में होगी।।पहले चरण में आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 3 बजे सभी राज्यों के साथ जुड़ेंगे। आज की बैठक में पंजाब, असम, उत्तराखंड, झारखंड, त्रिपुरा, केरल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, गोवा, नागालैंड, मणिपुर, लद्दाख, पुडुचेरी, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दादरा नगर हवेली, दमन दीव जैसे राज्यों से प्रधानमंत्री चर्चा करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रशासकों से बातचीत करेंगे। बुधवार को पीएम मोदी बिहार के साथ-साथ महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना और उड़ीसा जैसे बड़े राज्यों के साथ चर्चा करेंगे। 


माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के साथ चर्चा के दौरान कोरोना संकट की नई चुनौतियों पर फीडबैक लेंगे। अनलॉक फेज वन के बीच दी गई छूट के बाद संक्रमण के दायरे पर चर्चा होगी साथ ही साथ यह रणनीति भी बनाई जाएगी कि कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम करने के लिए किस तरह का स्थायी रोडमैप तैयार किया जाए।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें