ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

87 फीसदी भारतीय बोले-कोरोना से निपटने में चैंपियन साबित हुए नरेंद्र मोदी, अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी की सर्वे रिपोर्ट में दावा

DESK : भारत के शहरों में रहने वाले 87 फीसदी लोग मानते हैं कि कोरोना संकट से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चैंपियन साबित हुए हैं. नरेंद्र मोदी ने कोरोना से निपटने के लिए बेहत

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

DESK : भारत के शहरों में रहने वाले 87 फीसदी लोग मानते हैं कि कोरोना संकट से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चैंपियन साबित हुए हैं. नरेंद्र मोदी ने कोरोना से निपटने के लिए बेहतरीन कोशिशें की हैं. अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च एजेंसी इप्सॉस की सर्वे रिपोर्ट में ये दावा किया गया है.


13 देशों में किया गया सर्वे

अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च एजेंसी इप्सॉस इंडिया के CEO अमित अडारकर ने मीडिया को बताया कि उनके सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों ने नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के कामकाज की तारीफ की है. लोगों ने माना है कि नरेंद्र मोदी ने सही समय पर देश में लॉकडाउन लागू कर लोगों को बडे खतरे से बचाया. नरेंद्र मोदी सरकार ने कोरोना वायरस का कहर रोकने के लिए कई बड़े कदम उठाये. लोगों ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा ग्रीन जोन में कई गतिविधियां चालू करने की भी तारीफ की है.

इप्सॉस के मुताबिक उसने 23 से 26 अप्रैल के बीच 13 देशों में 26 हजार भारतीय नागरिकों से बात की और उनकी प्रतिक्रिया जानी. 13 में से 9 देशों के लोगों ने माना है कि नरेंद्र मोदी सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए बेहतरीन काम कर रही है. 


नरेंद्र मोदी पर लोगों का भरोसा बढ़ा

उधर एक दूसरे सर्वे में ये कहा गया है कि नरेंद्र मोदी पर भारत के लोगों का भरोसा बढता जा रहा है. 76 फीसदी से ज्यादा लोग नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते हैं. सर्वे एजेंसी आईएएनएस-सीवोटर की रिपोर्ट में ये कहा गया है. सर्वे एजेंसी के मुताबिक नरेंद्र मोदी पर लोगों का भरोसा काफी बढ़ा है. 2018 में देश के 58.6 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया था. लेकिन  अब 76.3 प्रतिशत लोगों का उन पर भरोसा है. ये रिपोर्ट उस वक्त आयी है जब देश कोरोना संकट से जूझ रहा है.

टैग्स