ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

शादी के दिन ही कोरोना पॉजिटिव निकला दूल्हा, मगर दुल्हन ने PPE किट पहनने से किया इंकार

DESK : शादी के दिन ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए दुल्हे ने पीपीई किट पहनकर दुल्हन के साथ सात फेरे लिए, लेकिन पीपीई किट उपलब्ध होने के बाद भी दुल्हन ने नहीं पहना. इतना ही नहीं शादी में शामिल होनों आए रिश

शादी के दिन ही कोरोना पॉजिटिव निकला दूल्हा, मगर दुल्हन ने PPE किट पहनने से किया इंकार
Anamika
2 मिनट

DESK : शादी के दिन ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए दुल्हे ने पीपीई किट पहनकर दुल्हन के साथ सात फेरे लिए, लेकिन पीपीई किट उपलब्ध होने के बाद भी दुल्हन ने नहीं पहना. इतना ही नहीं शादी में शामिल होनों आए रिश्तेदारों ने भी कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन का पालन नहीं किया और बिन पीपीई किट पहने ही शादी में शामिल हुए. 

मामला राजस्थान के अलवर का है. जहां कोरोना गाइडलाइन का उल्‍लंघन किया गया. कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति के आसपास सभी को पीपीई किट पहनना आवश्यक है. लेकिन यहां न तो दुल्हन और न ही रिश्तेदारों ने पीपीई किट पहना.अलवर जिले के नीमराणा पंचायत समिति क्षेत्र के कुतीना गांव निवासी रामेश्वर दयाल प्रजापत की पुत्री दीपिका का विवाह सोमवार को कमल सिंह प्रजापत पुत्र लखीराम निवासी पेहल तहसील मुंडावर के साथ होना निश्चित हुआ था. सोमवार को ही दुल्हा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली हड़कंप मच गया.  प्रशासन और पुलिस ने दुल्हन पक्ष को पाबंद किया गया. दूल्हा सहित 5 बारातियों को आने की अनुमति दी गई और दुल्हन के घर मंडप में फेरों के समय पीपीई किट सहित दूल्हा-दुल्हन, पंडित और दुल्हन के माता-पिता को पीपीई किट के साथ फेरों के समय रहने की अनुमति दी गई. लेकिन इसके बाद भी गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया.

मौके पर फेरों के समय पुलिस और प्रशासन के साथ मेडि‍कल की टीम भी मौजूद थी लेकिन किसी ने दुल्हन को पीपीई किट पहने बिना मंडप में फेरे लेने के आने से नहीं रोका.शादी के बाद दूल्हा को क्वारंटाइन कर दिया गया. शादी में शामिल हुए सभी लोगों का अब कोरोना टेस्ट कराया जाएगा.