ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

33 करोड़ देवी-देवताओं वाले भारत में कोरोना होगा बेअसर, BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने किया दावा

INDOR : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कोरोना वायरस को लेकर लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

INDOR : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कोरोना वायरस को लेकर लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है. लेकिन बीजेपी के नेता कैलाश विजयवर्गीय का मानना है कि देश के अंदर कोरोना वायरस कोई असर नहीं छोड़ने वाला कैलाश विजयवर्गीय ने अपने अजीबोगरीब बयान से कोरोना वायरस को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है.

कोरोना का नहीं होगा असर

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि भारत में 33 करोड़ देवी देवता की पूजा होती है. यहां कोरोना वायरस कोई असर नहीं छोड़ पाएगा. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि भारत में कोरोना बेहतर होगा. क्योंकि यह हमारे पास हनुमान जैसे भगवान है. दरअसल कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में बजरबट्टू सम्मेलन के दौरान यह बातें कहीं. 

आपको बता दें कि इंदौर में हर साल बजरबट्टू सम्मेलन का आयोजन किया जाता है. लेकिन इस बार कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी किए जाने के बाद कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा है. कैलाश विजयवर्गीय की तरफ से कोरोना को लेकर दिया गया यह बयान आने वाले वक्त में नए सियासी रंग पकड़ेगा.

टैग्स