ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

देश में 50 लाख से ज्यादा कोरोना केस, अबतक 82 हजार से ज्यादा की मौत

DELHI : जनवरी के आखिरी हफ्ते में भारत के अंदर दस्तक देने के बाद कोरोना वायरस ने पूरे देश में अपना कहर बरपाया है। भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 50 के ऊपर चला गया है। देश में कोर

देश में 50 लाख से ज्यादा कोरोना केस, अबतक 82 हजार से ज्यादा की मौत
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : जनवरी के आखिरी हफ्ते में भारत के अंदर दस्तक देने के बाद कोरोना वायरस ने पूरे देश में अपना कहर बरपाया है। भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 50 के ऊपर चला गया है। देश में कोरोना  संक्रमितों की संख्या 50 लाख 8 हजार 878 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 81 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं जबकि कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 82 हजार से ज्यादा है।


पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 81964 नए केस आए हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 9 लाख 93 हजार 75 एक्टिव केस है और अब तक 39 लाख 31 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अभी भी सबसे ज्यादा कोरोना के केस मिल रहे हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 20432 नए मामले सामने आए हैं। 


महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को 8846 नए केस सामने आए। कर्नाटक में 7576, उत्तर प्रदेश में 6841, तमिलनाडु में 5697 और दिल्ली में 4263 नए मामले सामने आए हैं। देश के अंदर अब तक के 6 करोड़ से ज्यादा लोगों के कोरोना सैंपल टेस्ट लिए गए हैं। पिछले हफ्ते 76 लाख से सैंपल की जांच की गई है। महाराष्ट्र में फिलहाल सबसे ज्यादा एक्टिव केस है। यहां अभी भी 291745 मरीज हैं।

टैग्स