ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

CORONA ने फिर बढ़ाई टेंशन! केरल में 111 नए मामले आने के बाद केंद्र अलर्ट, राज्यों को जारी की एडवाइजरी

DELHI: कोरोना ने एक बार फिर केंद्र सरकार की टेंशन को बढ़ा दिया है। 18 दिसंबर तक केरल में कोरोना के 111 नए मामले सामने आए जबकि कोरोना के कारण एक शख्स की जान भी चली गई है। कोरोना के

CORONA ने फिर बढ़ाई टेंशन! केरल में 111 नए मामले आने के बाद केंद्र अलर्ट, राज्यों को जारी की एडवाइजरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: कोरोना ने एक बार फिर केंद्र सरकार की टेंशन को बढ़ा दिया है। 18 दिसंबर तक केरल में कोरोना के 111 नए मामले सामने आए जबकि कोरोना के कारण एक शख्स की जान भी चली गई है। कोरोना के बढ़ते मामलो के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने को कहा है।


केंद्र सरकार ने देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और जेएन.1 वैरिएंटका पहला मामला सामने आने के बाद आंकड़ों पर लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा है।  केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक लेटर में कहा, ‘‘केंद्र और राज्य सरकारों के बीच लगातार और सहयोगात्मक कार्यों के कारण हम (कोविड-19 के) मामलों की संख्या कम करने में सक्षम हुए हालांकि, कोविड-19 वायरस का प्रकोप जारी है। इसलिए सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गति को बनाए रखना महत्वपूर्ण है।’’


भारत में भारत में कोविड-19 के जेएन.1 वैरिएंट का पहला मामला 8 दिसंबर को केरल में सामने आया था। इससे पहले, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का एक यात्री सिंगापुर में जेएन.1 वैरिएंट स्वरूप से संक्रमित मिला था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को यह भी सलाह दी गई है कि वे सभी जिलों में कोविड-19 जांच दिशानिर्देशों के अनुसार पर्याप्त परीक्षण सुनिश्चित करें और आरटी-पीसीआर और एंटीजन जांच की अनुशंसित हिस्सेदारी बनाए रखें।