ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

कोरोना को लेकर सपा सांसद का बेतुका बयान, अल्लाह के सामने रोकर माफी मांगने से खत्म होगी महामारी

DESK : कोरोना माहमारी को लेकर बेतुके बयानबाजी का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद से सांसद एसटी हसन ने पहले इसे लेकर विवादित बयान दिया और अब सपा के ही सांस

कोरोना को लेकर सपा सांसद का बेतुका बयान, अल्लाह के सामने रोकर माफी मांगने से खत्म होगी महामारी
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : कोरोना माहमारी को लेकर बेतुके बयानबाजी का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद से सांसद एसटी हसन ने पहले इसे लेकर विवादित बयान दिया और अब सपा के ही सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने एक और विवादित बयान दे दिया है। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि कोरोना कोई बीमारी नहीं है। कोरोना अगर बीमारी होती तो उसका इलाज होता। यह बीमारी सरकार की गलतियों की वजह से सामने आई है और अल्लाह के सामने रोकर गिड़ गिड़ाकर माफी मांगने से ही खत्म होगी। 


इतना ही नहीं सांसद शफीकुर्रहमान बर्क  ने कहा है कि बीजेपी की मौजूदा सरकार ने शरीयत से छेड़छाड़ की है। लड़कियों को पकड़वा कर रेप करवाने, मॉब लिंचिंग और तमाम तरह की ज्यादतियां की गई हैं और इसी वजह से कोरोना आसमानी आफत बनकर सामने आई है। सपा सांसद ने बीजेपी के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 


आपको बता दें कि इसके पहले सपा के सांसद डॉ एसटी हसन ने देश में आए दो चक्रवाती तूफानों ताउते और यास के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। डॉ हसन ने कहा था कि 10 दिन में दो तूफानों का आना और कोरोना महामारी की वजह से हजारों लोगों की मौत इस बात का सबूत है कि पिछले 7 साल से सरकार ने कितनी नाइंसाफी की है। लगातार सपा के नेताओं की तरफ से इस तरह के बेतुके बयान आ रहे हैं और अब कोरोना खत्म करने के लिए अल्लाह के सामने रोने गिड़गिड़ाने की बात कह शफीकुर्रहमान बर्क ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

टैग्स