ब्रेकिंग
Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार

फिर से डरा रहा Corona! बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, लोगों से की ये अपील

DESK: देश में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना और फ्लू के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ

फिर से डरा रहा Corona! बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, लोगों से की ये अपील
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: देश में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना और फ्लू के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट मोड में आ गया है। कोरोना के साथ साथ फ्लू के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरह से इसको लेकर संयुक्त एडवाइजरी जारी की गई है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। इस एडवायजरी में कोरोना वायरस के दौरान पालन किए गए नियमों को दोहराया गया है।


स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी में लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि ज्यादा उम्र के लोगों के लिए खासतौर पर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। सभी तरह की हॉस्पिटल्स में डॉक्टर्स और मरीजों के साथ-साथ कर्मचारियों को मास्क पहनना जरूरी है। एडवायजरी में कहा गया है कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर ही जाएं। खांसी होने या छींक आने की स्थिति में अपने मुंह को किसी साफ रूमाल या टिश्यू पेपर से ढकें। अपने हाथों को बार-बार धोएं और सेनेटाइज करते रहें। पब्लिक प्लेसेज पर थूंकने से पूरी तरह से बचें। एडवायजरी में कहा गया है कि अगर आपको कोरोना वायरस या फ्लू के शुरुआती लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत अपनी जांच करवाएं।


खबर है कि कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 और 11 अप्रैल को पूरे देश में मॉक ड्रिल किया जाएगा। इससे पहले 27 मार्च को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बैठक आयोजित होगी जिसमें कोरोना के हालात को लेकर राज्य सरकारों के साथ चर्चा की जाएगी। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की जाएगी।


बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे पहले राज्यों से सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में इन्फ्लुएंजा और कोविड-19 के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के साथ ही पर्याप्त संख्या में बेड और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा था। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कोरोना को लेकर एक हाईलेवर मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें कोरोना के हालत और उससे बचाव को लेकर गंभीर चर्चा हुई थी। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोरोना को लेकर सभी राज्यों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया था।