ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Corona को लेकर केंद्र सरकार का राज्यों को निर्देश, कहा- ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर, PSA प्लांट रखें तैयार

DELHI: चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना को लेकर मचे हाहाकार के बीच भारत सरकार ने संभावित खतरे से निपटने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर केंद्र सरक

Corona को लेकर केंद्र सरकार का राज्यों को निर्देश, कहा- ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर, PSA प्लांट रखें तैयार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना को लेकर मचे हाहाकार के बीच भारत सरकार ने संभावित खतरे से निपटने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखी है कि वे कोरोना से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई समेत अन्य इक्वीपमेंट्स सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।


बता दें कि भारत सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए कमर कस ली है। कोरोना को लेकर पिछले तीन दिनों से हाई लेवल मीटिंग का दौर चल रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को हर तरह के जरूरी निर्देश जारी किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे टेस्टिंग और स्क्रिनिंग पर जोर दें। विदेश से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट शुरू कर दी गई है।


खासकर चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट को अनिवार्य कर दिया गया है। इन देशों से आने वाले यात्रियों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उन्हें तत्काल आईसोलेशन में रखने का निर्देश जारी किया गया है।  


भारत में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 201 मामले दर्ज किए गए हैं, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3,397 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.15 फीसदी और साप्ताहिक दर 0.14 फीसदी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से केंद्रों को पत्र लिखकर अपने अपने राज्य में कोरोना के संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है और सभी राज्यों को ऑक्सीजन की सप्लाई समेत अन्य जरूरी इक्वीपमेंट्स सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

टैग्स