ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

कोरोना को लेकर इंडियन आर्मी का बड़ा फैसला, सैनिकों की छुट्टियां 15 अप्रैल तक बढ़ाई गईं

DESK : कोरोना के कहर को देखते हुए सेना ने भी एहतिहात बरतने शुरू कर दिए हैं. भारतीय सेना के एक जवान के कोरोनावायरस से संक्रमित होने का पहला मामला सामने आने के बाद आर्मी ने पूरी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना के कहर को देखते हुए सेना ने भी एहतिहात बरतने शुरू कर दिए हैं. भारतीय सेना के एक जवान के कोरोनावायरस से संक्रमित होने का पहला मामला सामने आने के बाद आर्मी ने पूरी तैयारी कर ली है. सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने संक्रमण से निपटने के लिए आर्मी की तैयारियों का जायजा लिया. इसके साथ ही सेना ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की है.

सेना की एडवाइजरी के अनुसार 23 मार्च से सेना के 35% अधिकारी और 50% जूनियर कमीशंड अधिकारी 7 दिन तक होम आइसोलेशन में रहते हुए घर से काम करेंगे. बाकि का बचा समूह  का होम आइसोलेशन 30 मार्च से शुरू होगा.इसके साथ ही सेना मुख्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों की संख्या कम करने के लिए इमरजेंसी सर्विसेस से जुड़े जवान ही आर्मी हेडक्वार्टर जाएंगे. भीड़ से बचने के लिए ऑफिस के समय को दो भागों में बांटा गया है. आइसोलेशन में जाने वाले समूह एक-दूसरे से मिलने से बचेंगे और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के जरिए संपर्क में रहेंगे.

वहीं सेना में ट्रांसफर और पोस्टिंग पर भी रोक लगा दी गई है. सभी रैंक की अस्थाई ड्यूटी 15 अप्रैल तक के लिए निरस्त कर दी गई है या उसे रीशेड्यूल किया गया है. वहीं, पहले से छुट्टी पर गए जवानों की छुट्टियां 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई हैं.