ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के नये लक्षण: शरीर में ऐसे परिवर्तन दिखें तो तुरंत करायें जांच

PATNA: पूरी दुनिया में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन फैलता जा रहा है. भारत में भी ओमिक्रॉन के मरीजों की रफ्तार काफी तेजी से बढती जा रही है. इस वायरस के शिकार बनने वाले मरीजों में

कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के नये लक्षण: शरीर में ऐसे परिवर्तन दिखें तो तुरंत करायें जांच
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पूरी दुनिया में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन फैलता जा रहा है. भारत में भी ओमिक्रॉन के मरीजों की रफ्तार काफी तेजी से बढती जा रही है. इस वायरस के शिकार बनने वाले मरीजों में कई तरह के लक्षण दिख रहे हैं. कोरोना के प्रमुख लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, दम फुलना तो हैं ही लेकिन अगर कुछ नये लक्षण दिखें तो भी तुरंत सर्तक हो जायें. ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए लोगों की शोध के बाद वैज्ञानिकों ने इसके नये लक्षण की जानकारी दी है


स्कीन, नाखून औऱ होठ का रंग बदलना भी ओमिक्रॉन के लक्षण

अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने चेतावनी दी है कि त्वचा, नाखून और होंठ के रंग का बदलना भी ओमिक्रॉन के लक्षण हैं. इस संस्था के विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि अगर आपके शरीर में ऐसे लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत कोरोना का टेस्ट करायें. ओमिक्रॉन वायरस का य़े नया लक्षण काफी लोगों में देखने को मिला है. CDC  के चिकित्सकों ने कहा है कि स्कीन यानि त्वचा, नाखून और होंठ का पीला, ग्रे या नीला होना ओमिक्रॉन के लक्षण हैं. इससे पता चलता है कि शरीर में खून में ऑक्सीजन की कमी हो गयी है. चूंकि कोरोना होने पर खून में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, लिहाजा त्वचा, होंठ और नाखून का रंग बदलने लगता है. 


ये सब भी हैं ओमिक्रॉन के लक्षण

वैज्ञानिकों ने कहा है कि सांस लेने में परेशानी, शरीर में दर्द, सीने पर दबाव, कंफ्यूजन और लगातार नींद आना भी ओमिक्रॉन के लक्षण हो सकते हैं. CDC के वैज्ञानिकों के मुताबिक  ओमिक्रॉन वायरस के शरीर में घुसने के 2 से 14 दिनों बाद लक्षण नजर आने लगते हैं. इसके लक्षण हल्के यानि माइल्ड से लेकर बेहद गंभीर हो सकते हैं. कोरोना के प्रमुख लक्षण में सर्दी, खांसी, गले में खराश और खुजली, बुखार, सांस लेने में दिक्कत, थकावट, शरीर में दर्द, सिर दर्द, गंध और स्वाद न आना है. 


उधर ब्रिटेन में हुई एक स्टडी के मुताबिक कब्ज, डायरिया, ब्रेन फॉग, सोते वक्त पसीना आना, आंखों में सूजन और त्वचा के किसी भी हिस्से पर रैश आना भी ओमिक्रॉन के लक्षण हैं. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें