ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

दूध के कनस्तर में शराब की बोतलों की हो रही थी सप्लाई, राष्ट्रपति भवन के पास पकड़ा गया दूधवाला

DELHI : दूध बेचने वाला एक शख्स लॉकडाउन के दौरान दूध के कनस्तर में शराब भरकर ले जा रहा था. पुलिस ने उसे धर दबोचा है. उसके दूध के कनस्तर से शराब की सात बोलतें बरामद की गयी हैं. बड़ी

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

DELHI : दूध बेचने वाला एक शख्स लॉकडाउन के दौरान दूध के कनस्तर में शराब भरकर ले जा रहा था. पुलिस ने उसे धर दबोचा है. उसके दूध के कनस्तर से शराब की सात बोलतें बरामद की गयी हैं. बड़ी बात ये है कि शराब लेकर जा रहे दूध वाले को राष्ट्रपति भवन के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है. 

देर रात दूध का कनटेनर लेकर निकला तो पुलिस को हुआ शक

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन को लागू कराने के लिए तैनात की गयी पुलिस टीम ने साउथ एवेन्यू के पास के रात के लगभग साढ़े बारह बजे एक आदमी को बाइक पर दूध का कनटेनर लेकर जाते थे. ये ऐसा ही कनटेनर था जिसे दूध बेचने वाले लेकर चलते हैं. रात के साढ़े बारह बजे दूध बेचने वाले को स़ड़क पर निकले देख पुलिस को शक हुआ.

दिल्ली के सबसे ज्यादा सुरक्षा वाले जोन साउथ एवेन्यू में कई जगहों पर पुलिस की टीम तैनात थी. पुलिस के एक दल ने जब दूध वाले को रोका तो उसने बाइक भगा दी. इसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़ कर धर दबोचा. राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर चार के पास पुलिस ने उस पकड कर दूध के बर्तन की जांच की. उसमें सात बोतल शराब पायी गयी.

अपने घर पार्टी के लिए ये जा रहा था शराब

पुलिस की पूछताछ में दूधवाले ने बताया कि वह गुड़गांव से शराब की बोतलें लेकर दिल्ली आया है. चूंकि दिल्ली में शराब नहीं मिल रही थी इसलिए वो गुडगांव गया था. आज उसके भतीजे की बर्थ डे पार्टी थी. पार्टी में शराब का जाम छलकाने के लिए ही वह बोतल लेकर जा रहा था.  दूधवाले की पहचान बॉबी चौधरी के रूप में हुई थी. वह यूपी के बुलंद शहर का मूल निवासी है लेकिन फिलहाल दिल्ली में रहकर दूध का कारोबार करता है. 

दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ लॉक डाउन तोड़ने, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के साथ साथ एक्साइज एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है. उससे पूछताछ में लॉक डाउन के दौरान भी शराब की बिक्री के रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें