ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

गलत दिशा से आ रही कंटेनर ने कार में मारी टक्कर, 5 लोग जिंदा जले

DESK : दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. यह हादसा मंगलवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ है, जहां गलत दिशा से आ रही एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी. ट

गलत दिशा से आ रही कंटेनर ने कार में मारी टक्कर,  5 लोग जिंदा जले
Anamika
2 मिनट

DESK : दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. यह हादसा मंगलवार की सुबह  यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ है, जहां गलत दिशा से आ रही एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी. 

टक्कर के बाद कार में आग लग गई और इस हादसे में कार सवार 5 लोग जिंदा जलकर मर गए हैं. बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे नागालैंड नंबर के कंटेनर की वजह से हादसा हुआ. मृतकों में सभी उखनऊ के बताए जा रहे हैं और ये सभी दिल्ली जा रहे थे. 

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि  यह हादसा सुबह चार बजे हुआ है. यूपी 32 केवी 6788 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी. तभी एक कंटेनर के गलत दिशा में आ जाने के कारण हादसा हो गया. हादसे के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिसमें कार सवार पांच लोग जिंदा जला गए. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार सवार सभी लोग कंकाल बन गए थे. मरने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष शामिल है.