ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा-मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार वहीं हो जहां स्मारक बन सके

DESK: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार कल दिन में 12 बजे निगम बोध घाट पर होगा लेकिन अब इसका विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना है कि इतनी बड़ी शख्सियत का नि

कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा-मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार वहीं हो जहां स्मारक बन सके
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार कल दिन में 12 बजे निगम बोध घाट पर होगा लेकिन अब इसका विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना है कि इतनी बड़ी शख्सियत का निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार करना उचित सम्मान नहीं है। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। 


चिट्ठी लिखकर यह मांग की गई है कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार वहीं हो जहां स्मारक बन सके। कांग्रेस अध्यक्ष ने स्मारक बनाने के लिए दिल्ली में जमीन आवंटित करने का अनुरोध किया। अपनी चिट्ठी में खड़गे ने लिखा है कि मनमोहन सिंह का वहीं अंतिम संस्कार किया जाय, जहां उनका स्मारक भी बनवाया जा सके। 


कांग्रेस पार्टी ने उस चिट्ठी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge ने प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री से फ़ोन पर बात करके व एक पत्र लिख कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से पुरज़ोर अनुरोध किया कि भारत के सपूत सरदार मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार व स्मारक स्थापित करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


 पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दुख जताते हुए कहा कि वो एक 'युगपुरुष' थे। उनके जाने का दुख पूरी दुनिया को है। उन्होंने अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में जो काम किया उसकी आज पूरी दुनिया प्रशंसा कर रही है। जब भी काबिलियत किरदार और ईमानदारी का जिक्र आएगा तब डॉ. मनमोहन सिंह का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।