ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

आज होने वाली कांग्रेस और NCP की बैठक टली, पवार के बयान ने बढ़ाई शिवसेना की टेंशन

DELHI: लंबे समय से महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापटक के बीच हर रोज इस मुद्दे पर नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. बीजेपी का साथ छोड़कर एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने क

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: लंबे समय से महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापटक के बीच हर रोज इस मुद्दे पर नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. बीजेपी का साथ छोड़कर एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने का सपना देख रही शिवसेना को एनसीपी चीफ शरद पवार के बयान से झटका लग सकता है. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बयान दिया है कि उनके पास सरकार बनाने के लिए बहुत समय है, अभी किसी और के साथ सरकार बनाने पर चर्चा नहीं हुई है.


इसी बीच इंदिरा गांधी से जुड़े कार्यक्रम का बहाना बनाकर कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के बीच आज होने वाली बैठक को टाल दिया गया है. एनसीपी नेताओं का कहना है कि आज कांग्रेस के कई नेता इंदिरा गांधी से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं, ऐसे में जो बैठक आज होनी थी अब वह कल होगी. शरद पवार और सोनिया गांधी की बैठक में ये फैसला हुआ था कि दोनों पार्टियों के नेता बैठक में बात कर आगे की रणनीति तय करेंगे.


इन सब के बीच एनसीपी और कांग्रेस के रवैये से शिवसेना टेंशन में आ गई है. वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी ने हमें धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि ये पक्का है कि शिवसेना ही राज्य में सरकार बनाएगी. वहीं शरद पवार को लेकर उन्होंने कहा कि शरद पवार को समझने में कई जन्म लग जाएंगे. पवार साहेब का कद बड़ा है, प्रधानमंत्री उनकी तारीफ कर सकते हैं. संजय राउत ने कहा है कि मुझे शरद पवार पर कोई शक नहीं है, दिसंबर के पहले हफ्ते में हम सरकार बनाएंगे.



टैग्स