ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

कांग्रेस नेताओं की बीफ पार्टी, पुलिस स्टेशन के सामने दी दावत

KOJHIKOD : चुनाव के मौसम में देश के अंदर बीफ पॉलिटिक्स अक्सर गरम दिखती है लेकिन केरल में कांग्रेस के नेता खुलेआम भी पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। केरल के कोझीकोड में कांग्रेस के नेता

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

KOJHIKOD : चुनाव के मौसम में देश के अंदर बीफ पॉलिटिक्स अक्सर गरम दिखती है लेकिन केरल में कांग्रेस के नेता खुलेआम भी पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। केरल के कोझीकोड में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक पुलिस स्टेशन के सामने बीच पार्टी का आयोजन किया। खुलेआम बीफ खाई भी और लोगों को खिलाया भी। मंगलवार को कोझीकोड के मुक्कम पुलिस स्टेशन के सामने यह नजारा देखने को मिला। 


दरअसल बीफ पार्टी का आयोजन कर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केरल में पुलिस ट्रेनिंग कैंप के मेन्यू में से बीफ को हटाए जाने का विरोध किया। केरल पुलिस की ट्रेनिंग कैंप की मैन्यू से बीफ को हटाया गया है जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री विजयन का आरएसएस के प्रति झुकाव हो गया है। केरल के डीजीपी लोकनाथ मेहरा को भी कांग्रेस ने निशाने पर लिया है। 


राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के सामने पहुंचकर बीफ पार्टी मनाई। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव के प्रवीण कुमार ने बीफ करी और ब्रेड लोगों के बीच बांटे और खुद भी इसे खाया। कांग्रेस के इस नए अभियान के बाद यह बात तय हो गई है कि आने वाले वक्त में एक बार फिर से बीफ़ पॉलिटिक्स गरम होगी।

टैग्स