ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

कोयंबटूर में भारी बारिश के कारण तीन मकान जमींदोज, 15 लोगों की दर्दनाक मौत

COIMBATORE: तमिलनाडु के कोयंबटूर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां भारी बारिश के कारण तीन मकान जमींदोज हो गए हैं. इस हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना मेट्टुपालयम में

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

COIMBATORE: तमिलनाडु के कोयंबटूर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां भारी बारिश के कारण तीन मकान जमींदोज हो गए हैं. इस हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना मेट्टुपालयम में आज सुबह की है. मकान के गिरने के बाद कई लोग मलबे में दबे हैं जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.


इस हादसे के बाद मलबे से अब तक 15 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम मलबे में फंसे अन्य लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. आपको बता दें कि मेट्टूपालयम में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. जिसके कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हुई है. साथ ही कई पेड़ भी गिर गये हैं.


वहीं भारी बारिश को देखते हुए निलगिरि माउंटेन रेल ने दो दिनों के लिए ट्रेन सेवा भी रोक दी है. आज से इसे बंद कर दिया गया है. मेट्टूपालयम में पिछले 15 दिन से मौसम खराब होने के कारण इलाके में जन जीवन अस्त व्यस्त है. भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.