ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

कोचिंग जा रहे एक दर्जन छात्रों को ट्रक ने रौंदा, दो की स्पॉट डेथ

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही जहां सुबह-सुबह कोचिंग पढ़ने जा रहे एक दर्जन छात्रों को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया. इस भीषण घटना में दो छात्रों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

कोचिंग जा रहे एक दर्जन छात्रों को ट्रक ने रौंदा, दो की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही जहां सुबह-सुबह कोचिंग पढ़ने जा रहे एक दर्जन छात्रों को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया. इस भीषण घटना में दो छात्रों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का बताया जा रहा है. इस दर्दनाक हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने खूब बवाल काटा. बाद में कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया. 


बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सुंगिरा गांव में हाईस्कूल और इंटर के छात्र कोचिंग पढ़ने जा रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने इन छात्रों को रौंद दिया. छात्रों की मौत से परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालने में जुटी है.