ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

गुस्से में मुख्यमंत्री ने की DM की छुट्टी, बोले- मीटिंग में बकवास बंद करो

LUCKNOW : कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री ने एक DM की छुट्टी कर दी है. मामला उत्तर प्रदेश का है. जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

LUCKNOW : कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री ने एक DM  की छुट्टी कर दी है. मामला उत्तर प्रदेश का है. जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नोएडा के डीएम को कड़ी फटकार लगाते हुए डीएम के पद से हटा दिया है. आईएएस सुहास एल वाई को नोएडा का नया डीएम बनाया गया है. 


गौतमबुद्ध नगर जिले के जिलाधिकारी बीएन सिंह पर गाज गिर गिरने के बाद उनको राजस्व परिषद से अटैच कर दिया गया है. गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए सोमवार को नोएडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन के बावजूद वहां कोरोना फैलने की वजहों की पड़ताल की और उसके बाद कड़ा निर्णय लिया. 


मीटिंग में जब योगी आदित्यनाथ ने डीएम से जवाब मांगा तो डीएम खुद 3 महीने की छुट्टी मांगने लगे. डीएम ने कहा कि मैं ड्यूटी नहीं करना चाहता, मुझे छुट्टी चाहिए. सीएम की फटकार पर नाराज नोएडा के डीएम ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर तीन महीने की छुट्टी मांगी थी. उन्होंने मीटिंग में यह भी कहा कि मैं 18-18 घंटे काम कर रहा हूं. मैं नोएडा में नहीं रहना चाहता हूँ. इसपर डीएम को फटकार लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बकवास मत करिये. अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर डालना बंद करिये.


गुस्से में मुख्यमंत्री ने की DM की छुट्टी, बोले- मीटिंग में बकवास बंद करो


आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में अधिकारियों के साथ कोरोना संकट पर बैठक कर रहे थे. इस मीटिंग में उन्होंने डीएम और सीएमओ को फटकार लगाई. दरअसल, वो नोएडा की एक कंपनी पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज थे. उस कंपनी में कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं.

टैग्स