ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

CM केजरीवाल बोले- दिल्ली के विकास के लिए मुझे PM मोदी का आशीर्वाद चाहिए, केन्द्र सरकार के साथ मिलकर करूंगा काम

DELHI : दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेने के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा है कि मुझे दिल्ली के विकास के लिए पीएम मोदी का आशीर्वाद चाहिए। मैं केन्द्र सरकार के साथ मिलकर काम करूंगा।

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेने के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा है कि मुझे दिल्ली के विकास के लिए पीएम मोदी का आशीर्वाद चाहिए। मैं केन्द्र सरकार के साथ मिलकर काम करूंगा।


सीएम पद की शपथ लेने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमारे विरोधियों ने मुझे जो कुछ कहा मैनें उन्हें आज माफ कर दिया। उन्होनें कहा कि अब सारी राजनीतिक दुश्मनी भूल कर दिल्ली के विकास का काम करना है। उन्होनें कहा कि हम दिल्ली के विकास के लिए केन्द्र सरकार के  साथ मिलकर काम करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि मैनें प्रधानमंत्री को भी न्योता भेजा था लेकिन वे व्यस्तता की वजह से नहीं आ पाए। उन्होनें कहा कि दिल्ली की तरक्की के लिए मुझे उनका भी आशीर्वाद चाहिए।


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन्होनें मुझे वोट नहीं दिया है वे ये नहीं सोचे कि दिल्ली सरकार उनपर ध्यान नहीं देगी। उन्होनें कहा कि मैं सारे दिल्ली का सीएम हूं और पूरे दो करोड़ दिल्ली वासियों के लिए मुझे काम करना है। उन्होनें कहा कि किसी ने बीजेपी को वोट दिया तो किसी ने कांग्रेस को और किसी ने अन्य दूसरी पार्टियों को लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैनें पूरे दिल्लीवासियों के चेहरे पर खुशी-हंसी लाने की शपथ ले रखी है। आपसे कोई पूछे तो कह देना कि हमारा बेटा सीएम बन गया है चिंता की कोई बात नहीं है।


अपने भाषण के अंत में सीएम अरविंद केजरीवाल ने हम होंगे कामयाब एक दिन गाना गया तो सारा माहौल भावुक हो उठा। उन्होनें कहा कि सभी मिलकर ये गाना गाए। लोगों ने भी उनका साथ दिया और जय हिंद के नारों से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा। 

टैग्स