ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

सीएम के 10 करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, अवैध बालू खनन का है मामला

DESK : पंजाब में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मुश्किलों में घिरते नज़र आ रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ये छ

सीएम के 10 करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, अवैध बालू खनन का है मामला
First Bihar
2 मिनट

DESK : पंजाब में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मुश्किलों में घिरते नज़र आ रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ये छापमारी अवैध बालू खनन और पैसों के अवैध लेन देन के मामले में की गई है. ED ने जिन ठिकानों पर छापे मारे हैं, उनमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी का मोहाली में स्थित आवास भी शामिल है. 


ईडी ने मोहाली की होमलैंड सोसाइटी पर भी छापा मारा है, जहां सीएम चन्नी के साले का मकान है. आरोप है कि भूपिंदर ने रेत खनन के ठेके हासिल करने के लिए कथित तौर पर पंजाब रियल्टर्स नाम की एक फर्म बनाई थी. ईडी को शक है कि रेत खदान के ठेके लेने में काले धन का इस्तेमाल किया गया है. 


बताया जा रहा है कि गैरकानूनी सैंड माइनिंग को लेकर पंजाब में मोहाली समेत कुल 10-12 अलग-अलग जगहों पर ईडी ने रेड मारी. इससे पहले विपक्ष भी सीएम चन्नी के नजदीकी लोगों पर सैंड माइनिंग के अवैध कारोबार में शामिल होने के आरोप लगा चुका है. 


ईडी ने ये छापे ऐसे वक्त में मारे हैं, जब राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. छापा सीएम के करीबियों के यहां मारी गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि इन छापों के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेजी होगी.