ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

CISF के जवान ने खुद को AK-47 से उड़ाया, कुछ दिन पहले हुई थी सगाई, 21 फरवरी को होनी थी शादी

DESK : सीआईएसएफ के एक जवान ने खुद को AK-47 से गोली मारकर सुसाइड कर लिया.जिसके बाद सीआईएसएफ कैंपस में हड़कंप मच गया. मामला हनुमानगर थाना इलाके के

CISF के जवान ने खुद को AK-47 से उड़ाया, कुछ दिन पहले हुई थी सगाई, 21 फरवरी को होनी थी शादी
Anamika
2 मिनट

DESK :  सीआईएसएफ  के एक जवान ने खुद को AK-47 से गोली मारकर सुसाइड कर लिया.जिसके बाद सीआईएसएफ कैंपस में हड़कंप मच गया. मामला  हनुमानगर थाना इलाके के सीआईएसएफ बटालियन परिसर की है. 

जहां मंगलवार की सुबह पांच बजे एक जवान ने ड्यूटी के दौरान ही गोली मारकर खुदकुशी कर ली.  मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजन को मामले की जानकारी दे दी गई है.  

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जवान की कुछ दिन पहले सगाई हुई थी और 21 फरवरी को शादी होने वाली थी. मृतक जवान की पहचान तमिलनाडु के रहने वाले बी रंजीत के रुप में की गई है और वह सीआईएसएफ की नवीं रिजर्व बटालियन में कार्यरत था. बताया जा रहा है कि मंगलवार को उसकी ड्यूटी  सीआईएसएफ परिसर के गेट नंबर 2 पर लगी थी तभी सुबह पांच बजे उसने गोली मारकर सुसाइड कर लिया. उसके पास एके-47 थी. बताया जा रहा है कि 14 दिसंबर को ही वह घर से लौटा था.  उसकी सगाई हो रखी थी. आगामी 21 फरवरी को शादी होने वाली थी.