ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

चुनाव के बीच शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ पहुंचे मंदिर, दोनों ने जीत की कामना

BHOPAL: मध्य प्रदेश में आज 28 सीटों पर विधानसभा का उप चुनाव हो रहा है. इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ दोनों ही मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. दोनों ने अपनी

चुनाव के बीच शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ पहुंचे मंदिर, दोनों ने जीत की कामना
Manish Kumar
2 मिनट

BHOPAL: मध्य प्रदेश में आज 28 सीटों पर विधानसभा का उप चुनाव हो रहा है. इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ दोनों ही मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. दोनों ने अपनी-अपनी पार्टी की जीत के लिए कामना की. 

शिवराज ने पत्नी के साथ की पूजा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने घर पर घंटों पूजा की और सरकार बचाए रखने के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा. इस दौरान सीएम ने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा मतदान है. ऐसे में सभी लोगों को मतदान करना चाहिए. मतदान के दौरान लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन भी करें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें.

कमलनाथ ने सरकार बनाने के लिए की पूजा

पूर्व सीएम कमलनाथ भी मंदिर में जाकर पूजा की. कमलनाथ गुफा मंदिर पहुंचे और भगवान हनुमान जी के दर्शन किए. इस दौरान वहां पर मंदिर के पूजारियों ने पूजा कराई. इस दौरान कमलनाथ ने अपनी फिर से सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि सूबे की जनता गरीब हो सकती है लेकिन मूर्ख नहीं हो सकती है. उनको अपना भविष्य पता है. मैं शिवराज नहीं हूं जो दावा कर दूं कि 28 सीटें जीतेंगे. 


कमलनाथ को देना पड़ा था इस्तीफा

सभी कांग्रेस के विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. सभी विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के बागी होने पर समर्थन में बगावत कर बैठे थे. फिर सभी ने विधायकी और पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इस बीच मध्य प्रदेश में 6 महीने में ही कमलनाथ को सीएम की कुर्सी खाली करनी पड़ गई और फिर से शिवराज सिंह चौहान उस कुर्सी पर बैठ गए. 

टैग्स