ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

चुनाव के दौरान पड़ेगी भीषण गर्मी, अप्रैल से जून तक अलर्ट जारी

PATNA: देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। इसकी तैयारी की जा रही है। इस दौरान भीषण गर्मी और तेज लू चलेगी। मौसम विभाग ने अप्रैल से लेकर जून तक अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग

चुनाव के दौरान पड़ेगी भीषण गर्मी, अप्रैल से जून तक अलर्ट जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। इसकी तैयारी की जा रही है। इस दौरान भीषण गर्मी और तेज लू चलेगी। मौसम विभाग ने अप्रैल से लेकर जून तक अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो भारत में अप्रैल से जून तक के बीच अत्यधिक गर्मी पड़ेगी। मध्य व पश्चिमी प्रायद्वीपीय भागों पर इसका सबसे बुरा असर पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। 


देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। 19 अप्रैल को पहला चरण, 26 अप्रैल को दूसरा चरण, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवा चरण, 25 मई को छठा चरण और 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी और लू का प्रकोप भी देखने को मिलेगा। गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी।


मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान देश के अधिकांश भागों में अधिकत तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र की माने तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तरी ओडिशा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। इस दौरान मैदानी इलाकों में तेज गर्म हवा चलेगी। 20 दिनों तक लू चलने की संभावना जतायी जा रही है। 


 उन्होंने कहा कि अप्रैल में देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने और मध्य दक्षिण भारत में इसकी ज्यादा संभावना है। IMD के महानिदेशक ने कहा कि अप्रैल में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।