ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

चुनाव आयोग को अब हुआ कोरोना के खतरे का अंदाजा, सर्वदलीय बैठक बुलाई.. वर्चुअल मोड में हो सकता है प्रचार

DESK : देश में कोरोना महामारी की तेज रफ्तार का अंदाजा अब भारत निर्वाचन आयोग को भी हो चुका है. शायद यही वजह है कि आयोग में बढ़ते कोरोना के खतरे के बीच सर्वदलीय बैठक बुलाई है. आ

चुनाव आयोग को अब हुआ कोरोना के खतरे का अंदाजा, सर्वदलीय बैठक बुलाई.. वर्चुअल मोड में हो सकता है प्रचार
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में कोरोना महामारी की तेज रफ्तार का अंदाजा अब भारत निर्वाचन आयोग को भी हो चुका है. शायद यही वजह है कि आयोग में बढ़ते कोरोना के खतरे के बीच सर्वदलीय बैठक बुलाई है. आयोग की तरफ से 16 अप्रैल को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में कोरोना के खतरे के बीच विधानसभा चुनाव प्रचार को वर्चुअल मोड में ले जाने पर आयोग चर्चा कर सकता है. 


पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय बसु ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच चुनाव प्रचार को लेकर यह सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में चुनाव प्रचार को वर्चुअल मोड में ले जाने पर चर्चा होगी. पश्चिम बंगाल में फिलहाल विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार और मतदान का काम बाकी है. बाकी अन्य राज्यों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में मंगलवार को 4817 में के आने के बाद चुनाव आयोग भी हरकत में आ गया है. 


पश्चिम बंगाल चुनाव 8 चरणों में पूरा होना है. अब तक के चार चरण की वोटिंग हो चुकी है. पांचवें चरण की वोटिंग 17 अप्रैल को होनी है. इसके बाद 22 अप्रैल को छठा, 26 अप्रैल को सातवां और आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है.

टैग्स