ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

चॉकलेट समझ सांप को चबा गया मासूम, सांप की हो गयी मौत

DESK: सांप के काटने से बच्चे की मौत तो आपने सुनी होगी आज हम बताने जा रहे है कि बच्चे के काटने से सांप की कैसे मौत हो गयी। तीन साल के मासूम बच्चे ने सांप को चॉकलेट समझ जिंदा चब

चॉकलेट समझ सांप को चबा गया मासूम, सांप की हो गयी मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: सांप के काटने से बच्चे की मौत तो आपने सुनी होगी आज हम बताने जा रहे है कि बच्चे के काटने से सांप की कैसे मौत हो गयी। तीन साल के मासूम बच्चे ने सांप को चॉकलेट समझ जिंदा चबा गया। इस बात की जानकारी जब परिवार और आस पास के लोगों को हुई तो वो हैरान रह गये। फिलहाल बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। 


मामला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद स्थित मदनापुर गांव का है। बताया जाता है कि घर के बरामदे में दिनेश कुमार के 3 साल का बेटा अक्षय खेल रहा था तभी एक सांप वहां आ गया। तीन साल के बच्चे को क्या मालूम कि सांप क्या चीज है। वह तो उसे चॉकलेट समझ बैठा और हाथ से पकड़ा और मुंह में घुसा लिया। सांप को दांत से चबा गया जिससे सांप की मौत हो गयी। 


तभी कमरे से निकली दादी की नजर अक्षय पर गई तो वो चिल्लाने लगी। जिसके बाद घर के अन्य सदस्यों ने जब अक्षय को देखा तो देखते ही रह गये। फिर किसी तरह बच्चे और सांप को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर को सांप दिखाया गया जिसकी हालत देख डॉक्टर भी दंग रह गये। फिर बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि बच्चे पर इसका किसी तरह का असर देखने को नहीं मिला। परिजन बच्चे को लेकर घर आए जहां वह पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा बिल्कुल ठीक है किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। यह बात सुनने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।