ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार में बेकाबू कोरोना को लेकर चिराग परेशान, केंद्रीय टीम भेजने के लिए PM मोदी का जताया आभार

DELHI : बिहार में कोरोना के बेकाबू हालात को लेकर एक तरफ जहां नीतीश सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही है. वही लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कोरोना के हालात पर जानका

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : बिहार में कोरोना के बेकाबू हालात को लेकर एक तरफ जहां नीतीश सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही है. वही लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कोरोना के हालात पर जानकारी लेने के लिए केंद्रीय टीम भेजने के फैसले का स्वागत किया है. चिराग पासवान ने केंद्रीय टीम को बिहार भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है.

चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में कोरोना अनियंत्रित दौर में पहुंच चुका है और उसे नियंत्रण में लाने के लिए केंद्र सरकार की पहल स्वागत योग्य है. चिराग पासवान ने कहा है कि केंद्र सरकार ने बिहार में टीम भेजने का फैसला किया है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार धन्यवाद के पात्र हैं. बिहारियों को इस महामारी से बचाने के लिए केंद्र सरकार का यह सकारात्मक कदम है.



 चिराग पासवान ने बिहार में कोरोना संकट पर चिंता जताते हुए कहां है कि बिहार में जिस प्रकार कोरोना ने पांव पसारे हैं. उससे और हालात विस्फोटक बनते जा रहे हैं. यह बिहारियों के लिए यकीनन चिंता का विषय है. इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने बिहार को बचाने के लिए पहल की है. केंद्र की टीम भेजने के निर्णय से उम्मीद है कि हालात को काबू में लाया जा सकेगा.

टैग्स