ब्रेकिंग
Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार

चीन में कोरोना से हाहाकार के बीच भारत में अलर्ट, भीड़भाड़ में मास्क लगाना जरूरी, बूस्टर डोज अनिवार्य

DELHI: चीन और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट हो गई है। दुनिया में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्

चीन में कोरोना से हाहाकार के बीच भारत में अलर्ट, भीड़भाड़ में मास्क लगाना जरूरी, बूस्टर डोज अनिवार्य
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: चीन और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट हो गई है। दुनिया में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज कोरोना पर हाई-लेवल मीटिंग की। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों के अलावा नीति आयोग के सदस्य समेत अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी शामिल हुए। कोरोना को लेकर अब हर सप्ताह मीटिंग की जाएगी और स्थिति की समीक्षा कर सरकार एडवाइजरी जारी करेगी। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का इस्तेमाल करें और जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है वे बूस्टर डोज जरूर लें।


बैठक में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टेस्टिंग और टीकाकरण को बढ़ाने पर चर्चा हुई। सरकार की तरफ से कहा गया है कि अब राज्यों को मास्क लाने के निर्देश लाकर अनुपालन कराना होगा। सरकार ने कहा है कि अब कोरोना को लेकर निगरानी बढ़ाई जाएगी। सरकार ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने को कहा है। इसके साथ ही जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाया है, उनसे जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगवाने की अपील की गई है।


कोरोना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक के बाद नीति आय़ोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह कॉमरेडिटी वाले या ज्यादा उम्र के लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है। डॉ वीके पॉल ने कहा कि केवल 27 से 28 फीसदी लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज ली है। हम अन्य लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हैं कि वह यह डोज लगाएं। बूस्टर डोज अनिवार्य है और सभी के लिए निर्देशित है।


कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर हाई लेवल बैठक का जिक्र करते हुए लिखा, "दुनिया के कई देशों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए अधिकारियों और एक्सपर्ट्स के साथ एक रिव्यू मीटिंग हुई. कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है. मैंने सभी को निर्देश दिए हैं कि अलर्ट पर रहें और सर्विलांस को लगातार बढ़ाने का काम करें. हम किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं."

टैग्स