ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

चीन को पछाड़ भारत बना दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश, जानिए.. क्या हैं नए आंकड़े

DESK: भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पछाड़ दिया है। अब भारत की आबादी चीन से अधिक हो गई है। अब चीन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश नहीं रहा बल्कि भारत आबादी के मामले में

चीन को पछाड़ भारत बना दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश, जानिए.. क्या हैं नए आंकड़े
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पछाड़ दिया है। अब भारत की आबादी चीन से अधिक हो गई है। अब चीन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश नहीं रहा बल्कि भारत आबादी के मामले में दुनिया में पहले पायदान पर पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के नए आंकड़ों ने इसपर मुहर लगा दी है।


UNFPA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बम गया है। चीन की तुलना में अब भारत में उससे 20 लाख से अधिक लोग हैं। चीन में बच्चे पैदा करने की दर पहले के मुकाबले कम हुई है और वह इस साल माइनस में चला गया है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 17 अप्रैल 2023 तक भारत की जनसंख्या 1,417,755,616 हो गई।


यह पहला मौका है जब संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या डेटा रिकॉर्ड में भारत की जनसंख्या 1950 के बाद चीन से ज्यादा दर्ज की गई है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 1945 में खत्म हुए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई थी और साल 1950 से संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या का डेटा एकत्र और उसे जारी करना शुरू किया था।


UNFPA की 'द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023', में कहा गया है कि अब भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन है, जबकि चीन की जनसंख्या 1,425.7 मिलियन है। यानी दोनों की जनसंख्या में 2.9 मिलियन का अंतर हो गया है। ताजा आंकड़े 'डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स' की कैटेगरी में दिए गए हैं।     

टैग्स