ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

चीन सीमा पर सैन्य तैनाती के बीच वायु सेना ने दिखाया अपना दम, राफेल ने भी भरी उड़ान

DELHI: भारतीय वायुसेना आज अपना 88वां स्थापना दिवस माना रहा है. भारत के गौरवशाली अतीत से जुड़े इस कार्यक्रम की झलकियां आज हिंडन एयरबेस में देखने को मिली. इस आयोजन में राफेल, जगुवार,

चीन सीमा पर सैन्य तैनाती के बीच वायु सेना ने दिखाया अपना दम, राफेल ने भी भरी उड़ान
Anamika
2 मिनट

DELHI: भारतीय वायुसेना आज अपना 88वां स्थापना दिवस माना रहा है. भारत के गौरवशाली अतीत से जुड़े इस कार्यक्रम की झलकियां आज हिंडन एयरबेस में देखने को मिली. इस आयोजन में राफेल, जगुवार, तेजस सुखोई और मिराज समेत कुल 56 एयरक्राफ्ट ने हिस्सा लिया. इन सभी विमानों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने दातों तले उंगलियां दबा ली. इस प्रदर्शनी में पहली बार राफेल की भी चमक देखने को मिली. 

इस मौके पर वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने चीन सीमा पर तैनात होने वाले एयर वॉरियर्स की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारतीय वायुसेना हमारे देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए सभी परिस्थितियों में हमेशा तैयार रहेगी.' 

लद्दाख में बढ़ते गतिरोध पर उन्होंने कहा, 'उत्तरी सीमा में हालिया गतिरोध के दौरान तैनाती के लिए मैं एयर वॉरियर्स की प्रशंसा करता हूं. हमने अपने संकल्प, अभियान क्षमता और जरूरत पड़ने पर अपने दुश्मन से प्रभावी तरीके से निपटने की इच्छाशक्ति का स्पष्ट तरीके से प्रदर्शन किया है.'

इस मौके पर युद्ध सेवा मेडल, वायु सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मंडल और यूनिट प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए. साथ ही तीनों सेना प्रमुखों ने वायुसैनिकों को सलामी दी.