ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

5 जिलों की 13 किन्नर बनीं सिपाही, पुलिस डिपार्टमेंट की बड़ी पहल

DESK : किन्नर समुदाय को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बड़ी मिसाल पेश की है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने 13 ट्रांसजेंडरों को सिपाही के रूप में भर्ती किया है. तमि

5 जिलों की 13 किन्नर बनीं सिपाही, पुलिस डिपार्टमेंट की बड़ी पहल
First Bihar
2 मिनट

DESK : किन्नर समुदाय को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बड़ी मिसाल पेश की है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने 13 ट्रांसजेंडरों को सिपाही के रूप में भर्ती किया है. तमिलनाडु और राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ देश का तीसरा ऐसा राज्य है, जहां किन्नर समुदाय के लोगों को पुलिस में नौकरी दी जा रही है. हाल ही में बिहार सरकार ने भी पुलिस में ट्रांसजेंडरों की भर्ती करने का फैसला लिया है.


छत्तीगगढ़ पुलिस में भर्ती के बाद ख़ुशी जाहिर करती हुई सोनिया ने कहा कि यह उनके लिए बड़ा अवसर है. वह पुलिस डिपार्टमेंट को धन्यवाद देना चाहती हैं. पुलिस विभाग की यह बड़ी पहल ट्रांसजेंडर समुदाय को देखने के नजरिये में बदलाव लाएगी. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के 5 अलग-अलग जिलों की किन्नरों को पुलिस में शामिल किया गया है, जिसमें रायपुर जिले की 8, राजनांदगांव जिले की 2, बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा जिलों की एक-एक किन्नर शामिल हैं. 


गौरतलब हो कि योग्यता के अनुसार इन सभी का चयन किया गया है. छत्तीगगढ़ पुलिस ने साल 2017-18 में कांस्टेबल पद की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराई थी. इसी महीने इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आया है, जिसमें 20 लोगों ने परीक्षा दी थी. 20 में से 13 किन्नरों को चयनित किया गया है.