ब्रेकिंग
Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा

‘छठ पूजा एक 'राष्ट्रीय पर्व' बन गया है.. यह बहुत खुशी की बात’ महापर्व के मुरीद हुए पीएम मोदी

DELHI: नहाय-खाय के साथ ही शुक्रवार से चार दिवसीय सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। छठ को लेकर बिहार-झारखंड और यूपी के लोगों के उत्साह को देखकर पीएम मोदी भी इस महापर्व

‘छठ पूजा एक 'राष्ट्रीय पर्व' बन गया है.. यह बहुत खुशी की बात’ महापर्व के मुरीद हुए पीएम मोदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: नहाय-खाय के साथ ही शुक्रवार से चार दिवसीय सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। छठ को लेकर बिहार-झारखंड और यूपी के लोगों के उत्साह को देखकर पीएम मोदी भी इस महापर्व के मुरिद हो गए हैं। दिल्ली में बीजेपी दफ्तर में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में पीएम मोदी ने छठ पूजा को राष्ट्रीय पर्व बताया।


दरअसल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छठ महापर्व की चर्चा की और कहा कि छठ पूजा एक 'राष्ट्रीय पर्व' बन गया है और यह बहुत खुशी की बात है।


उन्होंने क्षेत्रीय उद्योगों को बढ़ावा देने की अपनी महत्वकांक्षी पहल का जिक्र करते हुए कहा कि 'वोकल फॉर लोकल' को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है। कोविड महामारी के दौरान भारत की उपलब्धियों ने लोगों में विश्वास पैदा किया कि देश अब रुकने वाला नहीं है। उन्होंने भारत को 'विकसित भारत' बनाने के अपने संकल्प का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये केवल शब्द नहीं बल्कि जमीनी हकीकत हैं।


बता दें कि नहाए खाए के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास का महापर्व छठ पूजा आज से शुरू हो गया है। सोमवार को पारण के साथ इस महापर्व का समापन होगा। 19 नवंबर (रविवार) को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 20 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान समापन होगा। महापर्व को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।