ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

चार्जिंग के वक्त मोबाइल हुआ ब्लास्ट, एक साथ 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, माता-पिता की हालत नाजुक

DESK: मोबाइल ने एक साथ चार लोगों की जान ले ली वही दो लोग जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहे हैं। दरअसर घर का पूरा परिवार रात में मोबाइल चार्ज में लगाकर सोया हुआ था तभी अचानक शॉर्ट

चार्जिंग के वक्त मोबाइल हुआ ब्लास्ट, एक साथ 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, माता-पिता की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मोबाइल ने एक साथ चार लोगों की जान ले ली वही दो लोग जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहे हैं। दरअसर घर का पूरा परिवार रात में मोबाइल चार्ज में लगाकर सोया हुआ था तभी अचानक शॉर्ट सर्किट होने के बाद मोबाइल ब्लास्ट कर गया और चिंगारी बेड पर बिछे फोम के गद्दे पर जा गिरी जिससे भीषण आग लग गयी। 


आग ने भयावह रूप धारण कर लिया जिसके कारण लोगों ने भागने का मौका नहीं मिला। इस भीषण अगलगी की घटना में घर में सो रहे 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बच्चों के माता-पिता भी बुरी तरह झुलस गये। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है दोनों पति पत्नी जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहे हैं। 


इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई इसी घटना की चर्चा कर रहा है। घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ की है जहां पल्लवपुरम थाना इलाके के जनता कॉलोनी स्थित एक घर में मोबाइल चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से बड़ा हादसा हो गया। घायल की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी पेशे से मजदूर जॉनी और पत्नी बबीता के रूप में हुई है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


 जबकि मृत बच्चों की पहचान 10 साल की सारिका, 8 साल की निहारिका,6 साल का गोलू और 5 साल के कालू के रूप में हुई है जो घटना के वक्त कमरे में सोये हुए थे। घटना 23 मार्च की है बताया जाता है कि परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे को बचाने के चक्कर में बुरी तरह झुलस गए थे। जिसमें चारों बच्चों की मौत हो गयी जबकि उनके माता-पिता बुरी तरह से घायल है। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


टैग्स